तू जो मुझसे जुदा नहीं होता - गौतम राजरिशी

गौतम राजऋषिगौतम राजऋषि10 Sept 1975

3 min read · 12.4K reads

तू जो मुझसे जुदा नहीं होता
मैं ख़ुदा से खफ़ा नहीं होता

ये जो कंधे नहीं तुझे मिलते
तू तो इतना बड़ा नहीं होता

चाँद मिलता न राह में उस रोज
इश्क़ का हादसा नहीं होता

पूछते रहते हाल-चाल अगर
फ़ासला यूं बढ़ा नहीं होता

छेड़ते तुम न गर निगाहों से
मन मेरा मनचला नहीं होता

होती हर शै पे मिल्कियत कैसे
तू मेरा गर हुआ नहीं होता

कहती है माँ, कहूँ मैं सच हरदम
क्या करूँ, हौसला नहीं होता





(अनन्तिम, अप्रैल-जून 2011)
गौतम राजऋषि
About the poet

गौतम राजऋषि

View profile & all 29 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like