हुस्न के ज़ेर-ए-बार हो कि न हो - ग़ालिब अयाज़

ग़ालिब अयाज़ग़ालिब अयाज़

2 min read · 12.4K reads

हुस्न के ज़ेर-ए-बार हो कि न हो
अब ये दिल बे-क़रार हो कि न हो

मर्ग-ए-अम्बोह देख आते हैं
आँख फिर अश्क-बार हो कि न हो

कर्ब-ए-पैहम से हो गया पत्थर
अब ये सीना फ़िगार हो कि न हो

फिर यही रूत हो ऐन मुमकिन है
पर तिरा इंतिज़ार हो कि न हो

शाख़-ए-ज़ैतून के अमीं हैं हम
शहर में इंतिशार हो कि न हो

शेर मेरे संभाल कर रखना
अब ग़ज़ल मुश्क-बार हो कि न हो
ग़ालिब अयाज़
About the poet

ग़ालिब अयाज़

View profile & all 8 Poems / Stories

More from ग़ालिब अयाज़

  1. बस तेरे लिए उदास आँखें - ग़ालिब अयाज़

    बस तेरे लिए उदास आँखेंउफ़ मस्लहत ना-शनास आँखें

    12.4K reads
  2. दर्द जब दस्तरस-ए-चारागराँ से निकला - ग़ालिब अयाज़

    दर्द जब दस्तरस-ए-चारागराँ से निकलाहर्फ़-ए-इंकार मोहब्बत की ज़बाँ से निकला

    12.4K reads
  3. हवा के होंट खुलें साअत-ए-कलाम तो आए - ग़ालिब अयाज़

    हवा के होंट खुलें साअत-ए-कलाम तो आएये रेत जैसा बदन आँधियों के काम तो आए

    12.4K reads
  4. हुआ करेगा हर इक लफ़्ज़ मुश्क-बार अपना - ग़ालिब अयाज़

    हुआ करेगा हर इक लफ़्ज़ मुश्क-बार अपनाअभी सुकूँ से किए जाओं इंतिज़ार अपना

    12.4K reads
  5. ज़बीन-ए-शौक़ पे गर्द-ए-मलाल चाहती है - ग़ालिब अयाज़

    ज़बीन-ए-शौक़ पे गर्द-ए-मलाल चाहती हैमिरी हयात सफ़र का मआल चाहती है

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like