हुआ करेगा हर इक लफ़्ज़ मुश्क-बार अपना - ग़ालिब अयाज़

ग़ालिब अयाज़ग़ालिब अयाज़

3 min read · 12.4K reads

हुआ करेगा हर इक लफ़्ज़ मुश्क-बार अपना
अभी सुकूँ से किए जाओं इंतिज़ार अपना

उठा लिया है हलफ़ गरचे जाँ-निसारी का
मुझे संभाल कि होता हूँ बार बार अपना

उदास आँख को है इंतिज़ार फ़स्ल-ए-मुराद
कभी तौ मौसम-ए-जाँ होगा साज़गार अपना

तुम्हारे दर से उठाए गए मलाल नहीं
वहाँ तो छोड़ के आए हैं हम ग़ुबार अपना

बहुत बुलंद हुई जाती है अना की फ़सील
सो हम भी तंग किए जाते हैं हिसार अपना

हर इक चराग़ को है दुश्मनी हवा के साथ
बेचारी ले के कहाँ जाए इंतिशार अपना
ग़ालिब अयाज़
About the poet

ग़ालिब अयाज़

View profile & all 0 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

मुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानासहरा पे बुरा वक़्त मिरे यार पड़ा हैसहरा पे बुरा वक़्त मिरे यार पड़ा हैदीवाना कई रोज़ से बीमार पड़ा है— मुनव्वर रानाअफ़वाहों का ड्राफ़्टअफ़वाहें कर रही हैं नेतृत्व।लाल किले पर फहराई जाती हैं अफ़वाह— फ़रीद ख़ाँबच्चेमैं नहीं कहताकि मासूम बच्चों के हाथों से— हरमीत विद्यार्थीदफ़्तरमेरे घर से दफ़्तर की दूरीअलग-अलग जगह रहने वाले मेरे सहकर्मियों के लगभग बराबर— हरे प्रकाश उपाध्यायखिलाड़ी दोस्तखिलाड़ी दोस्तों के बारे मेंबताने से पहले ही सावधान कर दूँ कि— हरे प्रकाश उपाध्याय