ज़बीन-ए-शौक़ पे गर्द-ए-मलाल चाहती है - ग़ालिब अयाज़

ग़ालिब अयाज़ग़ालिब अयाज़

3 min read · 12.4K reads

ज़बीन-ए-शौक़ पे गर्द-ए-मलाल चाहती है
मिरी हयात सफ़र का मआल चाहती है

मैं वुसअतों का तलबगार अपने इश्क़ में हूँ
वो मेरी ज़ात में इक यर्ग़माल चाहती है

हमें ख़बर है कि उस मेहरबाँ की चारागरी
हमारे ज़ख़्मों का कब इंदिमाल चाहती है

तुम्हारे बाद मिरी आँख ज़िद पे आ गई है
वही जमाल वही ख़द्द-ओ-ख़ाल चाहती है

हम उसे के जब्र का क़िस्सा तमाम चाहते हैं
और की तेग़ हमारा ज़वाल चाहती है

हरी रूतों को इधर का पता नहीं मालूम
बरहना शाख़ अबस देख-भाल चाहती है
ग़ालिब अयाज़
About the poet

ग़ालिब अयाज़

View profile & all 8 Poems / Stories

More from ग़ालिब अयाज़

  1. बस तेरे लिए उदास आँखें - ग़ालिब अयाज़

    बस तेरे लिए उदास आँखेंउफ़ मस्लहत ना-शनास आँखें

    12.4K reads
  2. दर्द जब दस्तरस-ए-चारागराँ से निकला - ग़ालिब अयाज़

    दर्द जब दस्तरस-ए-चारागराँ से निकलाहर्फ़-ए-इंकार मोहब्बत की ज़बाँ से निकला

    12.4K reads
  3. हवा के होंट खुलें साअत-ए-कलाम तो आए - ग़ालिब अयाज़

    हवा के होंट खुलें साअत-ए-कलाम तो आएये रेत जैसा बदन आँधियों के काम तो आए

    12.3K reads
  4. हुआ करेगा हर इक लफ़्ज़ मुश्क-बार अपना - ग़ालिब अयाज़

    हुआ करेगा हर इक लफ़्ज़ मुश्क-बार अपनाअभी सुकूँ से किए जाओं इंतिज़ार अपना

    12.4K reads
  5. हुस्न के ज़ेर-ए-बार हो कि न हो - ग़ालिब अयाज़

    हुस्न के ज़ेर-ए-बार हो कि न होअब ये दिल बे-क़रार हो कि न हो

    12.4K reads