चटक गए हैं ग़ुंचे
खिल गए हैं गुल
भौंरे मँडलाये हुए
फूलों से करती है सबा अटखेलियाँ
दिल बाग़बाँ का है बाग़ बाग़
तुम मगर न आए तुम मगर न आए
प्यासा है मन
जल रहा है तन-बदन
कली उम्मीद की मुरझा रही है अब तो
बिन पिए बरसात जा रही अब तो
हो हो के आहटें हो गईं बंद
प्यासा है मन जल रहा है तन-बदन
तुम मगर न आए तुम मगर न आए








