खो के इक शख्स को - फ़िराक़ गोरखपुरी

फ़िराक़ गोरखपुरीफ़िराक़ गोरखपुरी28 Sept 1896 – 3 Sept 1982

5 min read · 12.4K reads

खो के इक शख्स को हम पूछते फिरते हैं यही.
जिसकी तकदीर बिगड़ जाए वो करता क्या है ?

निगहे-शौक़१ में और दिल में ठनी है कब से.
आज तक हम न समझ पाए कि झगड़ा क्या है.

इश्क़ से तौबा है तो हुस्न का शिकवा कैसा ?
कहिए तो हज़रते-दिल आपका मतलब क्या है.

दिल तेरा,जान तेरी,दर्द तेरा,ग़म तेरा.
जो है ऐ दोस्त वो तेरा है,हमारा क्या है ?

हम जुदाई से भी कुछ काम तो ले ही लेंगे.
छोड़कर मुझे चले जाओगे तुम, अच्छा है.

इनसे बढ़-चढ़ के तो ऐ दोस्त हैं यादें इनकी.
नाज़-ए अंदाज़-ए अदा में तेरी रक्खा क्या है.

ऐसी बातों से बदलती है कहीं फ़ितरते-हुस्न.
जान भी दे दे अगर कोई तो क्या होता है ?

यहीं आँखों में जो रह जाए तो है चिंगारी.
क़तरा-ए-अश्क जो बह जाए तो दरिया है.

तुझको शैतान के हो जाएँगे दर्शन वाइज़२.
डालकर मुँह को गिरेबाँ में कभी देखा है?

न हो आँसू कोई हम दोनों तो बेहोश-से थे.
चश्मे-पुरनम३ अभी तारा-सा कोई टूटा है.

१.प्रेम दृष्टि २. धर्मोपदेशक ३. सजल आँख
फ़िराक़ गोरखपुरी
About the poet

फ़िराक़ गोरखपुरी

View profile & all 79 Poems / Stories

More from फ़िराक़ गोरखपुरी

  1. गुले-नग़मा - फ़िराक़ गोरखपुरी

    सिलसिले ख़्वाब के अश्कों से सँवरते कब हैंआज दरिया भी समुंदर में उतरते कब हैं

    12.4K reads
  2. बज्में जिन्दगी रंगे-शायरी - फ़िराक़ गोरखपुरी

    सिलसिले ख़्वाब के अश्कों से सँवरते कब हैंआज दरिया भी समुंदर में उतरते कब हैं

    12.4K reads
  3. सरगम - फ़िराक़ गोरखपुरी

    सिलसिले ख़्वाब के अश्कों से सँवरते कब हैंआज दरिया भी समुंदर में उतरते कब हैं

    12.4K reads
  4. जो बात है हद से बढ़ गयी है - फ़िराक़ गोरखपुरी

    जो बात है हद से बढ़ गयी हैवाएज़[1] के भी कितनी चढ़ गई है

    12.4K reads
  5. उमीदे-मर्ग कब तक - फ़िराक़ गोरखपुरी

    उमीदे-मर्ग कब तक ज़ि‍न्दगी का दर्दे-सर कब तकये माना सब्र करते हैं महब्बत में मगर कब तक

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like