छिड़ गये साज़े-इश्क़ के गाने
खुल गये ज़िन्दगी के मयख़ाने
आज तो कुफ़्र-ए-इश्क़ चौंक उठा
आज तो बोल उठे हैं दीवाने
कुछ गराँ[1] हो चला है बारे-नशात
आज दुखते हैं हुस्न के शाने[2]
बाद मुद्दत के तेरे हिज्र में फिर
आज बैठा हूँ दिल को समझाने
हासिले-हुस्नो-इश्क़ बस है यही
आदमी आदमी को पहचाने
तू भी आमादा-ए-सफ़र हो फ़िराक़
काफ़िले उस तरफ़ लगे जाने








