थकन - फ़ाज़िल जमीली

फ़ाज़िल जमीलीफ़ाज़िल जमीली

5 min read · 12.4K reads

समन्दर के सफ़र ने
इतना थका दिया है
के अपने घर में क़याम करना भी
अब थकन है
किसी से कोई कलाम करना भी
अब थकन है
वो जिनसे बातें करें
तो रातें गुज़रती जाएँ
उन्हें नमस्ते-सलाम करना भी
अब थकन है
समन्दरों की थकान उतरने में
देर लगती है, जानता हूँ
कोई धनक हो के अप्सरा हो
निढाल होकर भी रक्स में हो
जो आसमानों से पानियों में
उतरती चाँदनी के अक्स में हो
वो जलपरी हो
यह मानता हूँ
मगर ज़रा देर के लिए तुम
मेरे ख़यालों के नर्म बिस्तर पर लेट जाओ
जो ख़्वाब पूरे नहीं हुए हैं
वो ख़्वाब देखो...
कोई सितारा कभी हमारा भी होगा रोशन
तुम उस सितारे को आँख भर कर
जो देख लोगी
तो पहले जितने सफ़र किए हैं
किसी सफ़र की थकन रहेगी
न घर में अपने क़ियाम करने
किसी से कोई कलाम करने
दुआ, नमस्ते, सलाम करने में
कोई उलझन, कसक रहेगी
रही अगर तो
दिल-ओ-नज़र में नए सफ़र की
चमक रहेगी...।
फ़ाज़िल जमीली
About the poet

फ़ाज़िल जमीली

View profile & all 17 Poems / Stories

More from फ़ाज़िल जमीली

  1. गुज़रती है जो दिल पर वो कहानी याद रखता हूँ - फ़ाज़िल जमीली

    गुज़रती है जो दिल पर वो कहानी याद रखता हूँमैं हर गुल-रंग चेहरे को ज़ुबानी याद रखता हूँ

    12.4K reads
  2. ख़िज़ाँ का रंग दरख़्तों पे आ के बैठ गया - फ़ाज़िल जमीली

    ख़िज़ाँ का रंग दरख़्तों पे आ के बैठ गयामैं तिलमिला के उठा फड़फड़ा के बैठ गया

    12.4K reads
  3. ख़्वाब में देख रहा हूँ के हक़ीक़त में उसे - फ़ाज़िल जमीली

    ख़्वाब में देख रहा हूँ के हक़ीक़त में उसेमैं कभी देख नहीं सकता मुसीबत में उसे

    12.4K reads
  4. मेरे होटों पे तेरे नाम की लरज़िश तो नहीं - फ़ाज़िल जमीली

    मेरे होटों पे तेरे नाम की लरज़िश तो नहींये जो आँखों में चमक है कोई ख़्वाहिश तो नहीं

    12.4K reads
  5. मेरे वजूद को परछाइयों ने तोड़ दिया - फ़ाज़िल जमीली

    मेरे वजूद को परछाइयों ने तोड़ दियामैं इस हिसार था तनहाइयों ने तोड़ दिया

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like