ये वो सफ़र है जहाँ ख़ूँ-बहा ज़रूरी है - फ़सीह अकमल

फ़सीह अकमलफ़सीह अकमल

3 min read · 12.4K reads

ये वो सफ़र है जहाँ ख़ूँ-बहा ज़रूरी है
वही न देखना जो देखना ज़रूरी है

बदलती सम्तों की तारीख़ लिख रहा हूँ मैं
हर एक मोड़ पे अब हादसा ज़रूरी है

नुक़ूश चेहरों के अल्फ़ाज़ बनते जाते हैं
कुछ और इससे ज़ियादा भी क्या ज़रूरी है

ये सोने वाले तुझे संगसार कर देंगे
ये कह के देख कभी जागना ज़रूरी है

अँधेरी रात में उस रहगुज़ार पर यारो
मिरी तरह से ये जलता दिया ज़रूरी है

जहाँ जहाँ से मैं गुज़रूँ उदास रातों में
वहाँ वहाँ तिरी आवाज़-ए-पा ज़रूरी है

बहुत सी बातें ज़बाँ से कही नहीं जातीं
सवाल कर के उसे देखना ज़रूरी है
फ़सीह अकमल
About the poet

फ़सीह अकमल

View profile & all 12 Poems / Stories

More from फ़सीह अकमल

  1. चश्म-ए-हैरत को तअल्लुक़ की फ़ज़ा तक ले गया - फ़सीह अकमल

    चश्म-ए-हैरत को तअल्लुक़ की फ़ज़ा तक ले गयाकोई ख्वाबों से मुझे दश्त-ए-बला तक ले गया

    12.4K reads
  2. दे गया लिख कर वो बस इतना जुदा होते हुए - फ़सीह अकमल

    दे गया लिख कर वो बस इतना जुदा होते हुएहो गए बे-आसरा हम आसरा होते हुए

    12.4K reads
  3. ग़ुबार-ए-तंग-ज़ेहनी सूरत-ए-ख़ंजर निकलता है - फ़सीह अकमल

    ग़ुबार-ए-तंग-ज़ेहनी सूरत-ए-ख़ंजर निकलता हैहमारी बस्तियों से रोज़ इक लश्कर निकलता है

    12.4K reads
  4. जो तू नहीं है तो लगता है अब कि तू क्या है - फ़सीह अकमल

    जो तू नहीं है तो लगता है अब कि तू क्या हैतमाम आलम-ए-वहशत ये चार सू क्या है

    12.4K reads
  5. किसी के सामने इस तरह सुर्ख़-रू होगी - फ़सीह अकमल

    किसी के सामने इस तरह सुर्ख़-रू होगीनिगाह ख़ून-ए-तमन्ना से बा-वज़ू होगी

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like