मुज़्तरिब दिल की कहानी और है - फ़सीह अकमल

फ़सीह अकमलफ़सीह अकमल

3 min read · 12.4K reads

मुज़्तरिब दिल की कहानी और है
कोई लेकिन उस का सानी और है

उस की आँखें देख कर हम पर खुला
ये शुऊर-ए-हुक्मरानी और है

ये जो क़ातिल हैं उन्हें कुछ मत कहो
इस सितम का कोई बानी और है

उम्र भर तुम शाइरी करते रहो
ज़ख़्म-ए-दिल की तर्जुमानी और है

हौसला टूटे न राह-ए-शौक़ में
ग़म की ऐसी मेज़बानी और है

मुद्दआ इज़हार से खुलता नहीं है
ये ज़बान-ए-बे-ज़बानी और है

आईने के सामने बैठा है कौन
आज मंज़र पर जवानी और है
फ़सीह अकमल
About the poet

फ़सीह अकमल

View profile & all 12 Poems / Stories

More from फ़सीह अकमल

  1. चश्म-ए-हैरत को तअल्लुक़ की फ़ज़ा तक ले गया - फ़सीह अकमल

    चश्म-ए-हैरत को तअल्लुक़ की फ़ज़ा तक ले गयाकोई ख्वाबों से मुझे दश्त-ए-बला तक ले गया

    12.4K reads
  2. दे गया लिख कर वो बस इतना जुदा होते हुए - फ़सीह अकमल

    दे गया लिख कर वो बस इतना जुदा होते हुएहो गए बे-आसरा हम आसरा होते हुए

    12.4K reads
  3. ग़ुबार-ए-तंग-ज़ेहनी सूरत-ए-ख़ंजर निकलता है - फ़सीह अकमल

    ग़ुबार-ए-तंग-ज़ेहनी सूरत-ए-ख़ंजर निकलता हैहमारी बस्तियों से रोज़ इक लश्कर निकलता है

    12.4K reads
  4. जो तू नहीं है तो लगता है अब कि तू क्या है - फ़सीह अकमल

    जो तू नहीं है तो लगता है अब कि तू क्या हैतमाम आलम-ए-वहशत ये चार सू क्या है

    12.4K reads
  5. किसी के सामने इस तरह सुर्ख़-रू होगी - फ़सीह अकमल

    किसी के सामने इस तरह सुर्ख़-रू होगीनिगाह ख़ून-ए-तमन्ना से बा-वज़ू होगी

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like