मुनव्वर जिस्म-ओ-जाँ होने लगे हैं - फ़सीह अकमल

फ़सीह अकमलफ़सीह अकमल

5 min read · 12.4K reads

मुनव्वर जिस्म-ओ-जाँ होने लगे हैं
कि हम ख़ुद पर अयाँ होने गले हैं

ब-ज़ाहिर तो दिखाई दे रहे हैं
ब-बातिन हम धुआँ होने लगे हैं

जिन्हें तारीख़ भी लिखते डरेगी
वो हंगामे यहाँ होने लगे हैं

बहुत से लोग क्यूँ जाने अचानक
तबीअत पर गिराँ होने लगे हैं

फ़ज़ा में मुर्तइश भी बे-असर भी
हम आवाज़-ए-अज़ाँ होने लगे हैं

सियासी लोग अब चोले बदल कर
ख़ुदा के तर्जुमाँ होने लगे हैं

जो हम को जाँ से बढ़ कर चाहते थे
नसीब-ए-दुश्मनाँ होने लगे हैं

वो चिंगारी जो ऐन-ए-मुद्दआ है
तो हम शोला-ब-जाँ होने लगे हैं

कभी थे नफ़ा अपना आप हम भी
मगर अब तो ज़ियाँ होने लगे हैं

अज़ीयत-कोशियों का फ़ैज़ देखो
मसाइल दास्ताँ होने लगे हैं

बयाँ हम को करेगा वो कहाँ से
कि हम तो ख़ुद बयाँ होने लगे हैं

ज़रा आपे में रक्खो ख़ुद को ‘अक्मल’
कि बच्चे अब जवाँ होने लगे हैं
फ़सीह अकमल
About the poet

फ़सीह अकमल

View profile & all 12 Poems / Stories

More from फ़सीह अकमल

  1. चश्म-ए-हैरत को तअल्लुक़ की फ़ज़ा तक ले गया - फ़सीह अकमल

    चश्म-ए-हैरत को तअल्लुक़ की फ़ज़ा तक ले गयाकोई ख्वाबों से मुझे दश्त-ए-बला तक ले गया

    12.4K reads
  2. दे गया लिख कर वो बस इतना जुदा होते हुए - फ़सीह अकमल

    दे गया लिख कर वो बस इतना जुदा होते हुएहो गए बे-आसरा हम आसरा होते हुए

    12.4K reads
  3. ग़ुबार-ए-तंग-ज़ेहनी सूरत-ए-ख़ंजर निकलता है - फ़सीह अकमल

    ग़ुबार-ए-तंग-ज़ेहनी सूरत-ए-ख़ंजर निकलता हैहमारी बस्तियों से रोज़ इक लश्कर निकलता है

    12.4K reads
  4. जो तू नहीं है तो लगता है अब कि तू क्या है - फ़सीह अकमल

    जो तू नहीं है तो लगता है अब कि तू क्या हैतमाम आलम-ए-वहशत ये चार सू क्या है

    12.4K reads
  5. किसी के सामने इस तरह सुर्ख़-रू होगी - फ़सीह अकमल

    किसी के सामने इस तरह सुर्ख़-रू होगीनिगाह ख़ून-ए-तमन्ना से बा-वज़ू होगी

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like