जिस्म की दीवार के बाहर न देख

फ़र्ख़न्दा रज़वीफ़र्ख़न्दा रज़वी

1 min read · 12.4K reads

जिस्म की दीवार के बाहर न देख

दूसरों की आँख से मंज़र न देख

दुश्मनों की ख़ामियों पर रख नज़र

दोस्तों के हाथ में ख़ंजर न देख

दहर में रख हर नफ़स से ख़ुद ग़रज़

घर के होते और कोई घर न देख

यूँ भी है तुझ को बिखरना एक दिन

ज़ात के आईने से बाहर न देख

बे-क़रारी ही मुक़द्दर है तिरा

नाज़-ओ-अंदाज़-ए-दिल-ए-मुज़्तर न देख

हो चुकी 'ख़ंदा' हर इक सोज़िश तमाम

बे-सबब अब राख के अंदर न देख

फ़र्ख़न्दा रज़वी
About the poet

फ़र्ख़न्दा रज़वी

View profile & all 14 Poems / Stories

More from फ़र्ख़न्दा रज़वी

  1. करूँ तुझ से बेवफ़ाई ये कभी रवा नहीं था

    करूँ तुझ से बेवफ़ाई ये कभी रवा नहीं थाउसे बेवफ़ा न कहना कि वो बेवफ़ा नहीं था

    12.4K reads
  2. धूप का नाम जो है साया तो साया ही सही

    धूप का नाम जो है साया तो साया ही सहीआप कहते हैं अगर ऐसा तो ऐसा ही सही

    12.4K reads
  3. उम्र भर की दोस्ती का हाँ भरम रक्खा न था

    उम्र भर की दोस्ती का हाँ भरम रक्खा न थाबा'द मुद्दत के खुला मुझ पे कि वो मेरा न था

    12.4K reads
  4. दिल का आलम भी हुआ है आलम-ए-हू की तरह

    दिल का आलम भी हुआ है आलम-ए-हू की तरहआँख में तू हर घड़ी रहता है आँसू की तरह

    12.4K reads
  5. कम ही होते हैं मुक़द्दर के सिकंदर चेहरे

    कम ही होते हैं मुक़द्दर के सिकंदर चेहरेकितने मुरझाए हैं इन चेहरों के अंदर चेहरे

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like