कभी तो हक़ की कोई बात बरमला कहिए

फ़रज़ाना सबतैन फ़रज़ीफ़रज़ाना सबतैन फ़रज़ी

1 min read · 12.4K reads

कभी तो हक़ की कोई बात बरमला कहिए

बुरा बुरे को भले को सदा भला कहिए

हवा का देखिए रुख़ कौन कितना बदला है

क़ुसूर किस का है मेरा कि आप का कहिए

बयाँ का फ़र्क़ है वर्ना वही है कैफ़िय्यत

बुझा बुझा न सही दिल जला जला कहिए

तुम्हारे बा'द न की कोई आरज़ू मैं ने

अगर हो देखा कभी दिल का दर खुला कहिए

कोई कमी सी जो हर मोड़ पर हुई महसूस

जिसे न पुर कोई कर पाया वो ख़ला कहिए

हयात-ओ-मौत के असरार कौन समझा है

उसे अज़ल से अबद तक का सिलसिला कहिए

है ला-इलाज ये आज़ाद इश्क़ ऐ 'फ़र्ज़ी'

इलाज इस का किसी से भी कब हुआ कहिए

फ़रज़ाना सबतैन फ़रज़ी
About the poet

फ़रज़ाना सबतैन फ़रज़ी

View profile & all 3 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like