यूँ न आँखें बदल मुझ से मेरे सनम मैं तिरे दर से उठ कर कहाँ जाऊँगा

फ़ना बुलंदशहरीफ़ना बुलंदशहरी

1 min read · 12.4K reads

यूँ न आँखें बदल मुझ से मेरे सनम मैं तिरे दर से उठ कर कहाँ जाऊँगा

तू अगर मुझ से दामन बचाता रहा सर तिरे दर से टकरा के मर जाऊँगा

हो चुकी हैं ज़माने में रुस्वाइयाँ अब निगाहें चुराने से क्या फ़ाएदा

तू भुला दे मुझे अपने दिल से मगर मैं जहाँ जाऊँगा तेरा कहलाऊँगा

चाँद-तारों से नज़रें मिलाए हुए काट दूँगा शब-ए-हिज्र मैं इस तरह

जब भी फ़ुर्क़त के लम्हे सितम ढाएँगे मैं तिरी याद से दिल को बहलाऊँगा

अपने दिल पे सहूँगा मोहब्बत के ग़म तुझ को बदनाम होने न दूँगा कभी

ये मिरा ज़र्फ़ है ये मिरी बात है तुझ पे इल्ज़ाम आया तो मर जाऊँगा

तेरी ख़ातिर सलीक़े से सज्दा करूँ है यही आरज़ू है यही जुस्तुजू

मुझ को मिल जाए गर तेरा नक़्श-ए-क़दम मैं इबादत में मेराज पा जाऊँगा

प्यार तुझ से किया है ख़ुदा की क़सम ये तअ'ल्लुक़ कभी टूट सकता नहीं

अपनी हस्ती मिटा कर तिरे इश्क़ में तेरे जल्वों का आईना बन जाऊँगा

आज तुम को मिरे दिल से निस्बत नहीं मैं 'फ़ना' हूँ ज़रा तुम भी ये सोच लो

कल अगर तुम मुझे ढूँडने आओगे मैं सितारों की दुनिया में खो जाऊँगा

जज़्बा-ए-इश्क़ मेरा सलामत रहे मौत आएगी ख़ुद ले के जाम-ए-बक़ा

ऐ 'फ़ना' उन की उल्फ़त में हो के 'फ़ना' हर क़दम पर नई ज़िंदगी पाऊँगा

फ़ना बुलंदशहरी
About the poet

फ़ना बुलंदशहरी

मूल नाम : हनीफ़ मोहम्मद संबंधी : क़मर जलालवी (गुरु)

View profile & all 49 Poems / Stories

More from फ़ना बुलंदशहरी

  1. मेरे रश्क-ए-क़मर तू ने पहली नज़र जब नज़र से मिलाई मज़ा आ गया

    मेरे रश्क-ए-क़मर तू ने पहली नज़र जब नज़र से मिलाई मज़ा आ गयाबर्क़ सी गिर गई काम ही कर गई आग ऐसी लगाई मज़ा आ गया

    12.4K reads
  2. आँख उट्ठी मोहब्बत ने अंगड़ाई ली दिल का सौदा हुआ चाँदनी रात में

    आँख उट्ठी मोहब्बत ने अंगड़ाई ली दिल का सौदा हुआ चाँदनी रात मेंउन की नज़रों ने कुछ ऐसा जादू किया लुट गए हम तो पहली मुलाक़ात में

    12.5K reads
  3. है कहाँ का इरादा तुम्हारा सनम किस के दिल को अदाओं से बहलाओगे

    है कहाँ का इरादा तुम्हारा सनम किस के दिल को अदाओं से बहलाओगेसच बताओ के इस चाँदनी रात में किस से वा'दा किया है कहाँ जाओगे

    12.4K reads
  4. दिल बुतों पे निसार करते हैं

    दिल बुतों पे निसार करते हैंकुफ़्र को पाएदार करते हैं

    12.4K reads
  5. किस तरह छोड़ दूँ ऐ यार मैं चाहत तेरी

    किस तरह छोड़ दूँ ऐ यार मैं चाहत तेरीमेरे ईमान का हासिल है मोहब्बत तेरी

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like

मुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानातुम्हारे जिस्म की ख़ुश्बू गुलों से आती हैतुम्हारे जिस्म की ख़ुश्बू गुलों से आती हैख़बर तुम्हारी भी अब दूसरों से आती है— मुनव्वर रानाक्या ऐसी स्त्री को जानते हैंहम प्रेम नहीं करतेयानी हमारी भावनाएँ आत्मघाती नहीं हैं— हरे प्रकाश उपाध्यायअर्थात् एक ज़रूरी काममहाकाव्यों महानायकों के दिन हवा हुएआज दिन भर बस मैं एक कुतिया का पीछा करूँगा— हेमंत शेषआग की रेत पर तैरती नदीउस लड़की के सिर परसदैव तारों से जड़ा— भूपिंदर प्रीतप्रेम के दस्तावेज़ों मेंप्रेम के दस्तावेज़ों में बाक़ी हैअभी लिखी जानी दास्ताँ उन लोगों की— धर्मेश