वो और होंगे जिन को हरम की तलाश है

फ़ना बुलंदशहरीफ़ना बुलंदशहरी

1 min read · 12.4K reads

वो और होंगे जिन को हरम की तलाश है

मुझ को तो तेरे नक़्श-ए-क़दम की तलाश है

मैं तो गुनाहगार-ए-मोहब्बत हूँ ऐ सनम

मुझ को तिरी निगाह-ए-करम की तलाश है

ज़ाहिद सनम-कदा मेरी मंज़िल नहीं मगर

आशिक़ हूँ मुझ को अपने सनम की तलाश है

मैं तेरा हो चुका हूँ ज़माने से क्या ग़रज़

ऐ जान-ए-जाँ मुझे तिरे ग़म की तलाश है

ज़ाहिद तलाश करता हूँ अपने सनम को मैं

तुझ को सनम के बदले इरम की तलाश है

ले कर हरम में शैख़ गया दीन की तलब

पंडित को बुत-कदे में धरम की तलाश है

हम आशिक़ों का क्या है ये मर्ज़ी है यार की

उन का सितम मिले तो सितम की तलाश है

मेरा धरम यही है कि मिल जाए तू मुझे

तेरी ही जुस्तुजू में हरम की तलाश है

मैं तो 'फ़ना' हूँ इश्क़ में ऐ जान क्या कहें

तुम जो अता करो उसी ग़म की तलाश है

फ़ना बुलंदशहरी
About the poet

फ़ना बुलंदशहरी

मूल नाम : हनीफ़ मोहम्मद संबंधी : क़मर जलालवी (गुरु)

View profile & all 49 Poems / Stories

More from फ़ना बुलंदशहरी

  1. मेरे रश्क-ए-क़मर तू ने पहली नज़र जब नज़र से मिलाई मज़ा आ गया

    मेरे रश्क-ए-क़मर तू ने पहली नज़र जब नज़र से मिलाई मज़ा आ गयाबर्क़ सी गिर गई काम ही कर गई आग ऐसी लगाई मज़ा आ गया

    12.4K reads
  2. आँख उट्ठी मोहब्बत ने अंगड़ाई ली दिल का सौदा हुआ चाँदनी रात में

    आँख उट्ठी मोहब्बत ने अंगड़ाई ली दिल का सौदा हुआ चाँदनी रात मेंउन की नज़रों ने कुछ ऐसा जादू किया लुट गए हम तो पहली मुलाक़ात में

    12.5K reads
  3. है कहाँ का इरादा तुम्हारा सनम किस के दिल को अदाओं से बहलाओगे

    है कहाँ का इरादा तुम्हारा सनम किस के दिल को अदाओं से बहलाओगेसच बताओ के इस चाँदनी रात में किस से वा'दा किया है कहाँ जाओगे

    12.4K reads
  4. दिल बुतों पे निसार करते हैं

    दिल बुतों पे निसार करते हैंकुफ़्र को पाएदार करते हैं

    12.4K reads
  5. किस तरह छोड़ दूँ ऐ यार मैं चाहत तेरी

    किस तरह छोड़ दूँ ऐ यार मैं चाहत तेरीमेरे ईमान का हासिल है मोहब्बत तेरी

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like

मुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानातुम्हारे जिस्म की ख़ुश्बू गुलों से आती हैतुम्हारे जिस्म की ख़ुश्बू गुलों से आती हैख़बर तुम्हारी भी अब दूसरों से आती है— मुनव्वर रानाक्या ऐसी स्त्री को जानते हैंहम प्रेम नहीं करतेयानी हमारी भावनाएँ आत्मघाती नहीं हैं— हरे प्रकाश उपाध्यायअर्थात् एक ज़रूरी काममहाकाव्यों महानायकों के दिन हवा हुएआज दिन भर बस मैं एक कुतिया का पीछा करूँगा— हेमंत शेषआग की रेत पर तैरती नदीउस लड़की के सिर परसदैव तारों से जड़ा— भूपिंदर प्रीतप्रेम के दस्तावेज़ों मेंप्रेम के दस्तावेज़ों में बाक़ी हैअभी लिखी जानी दास्ताँ उन लोगों की— धर्मेश