उन के जल्वों पे हमा-वक़्त नज़र होती है

फ़ना बुलंदशहरीफ़ना बुलंदशहरी

1 min read · 12.4K reads

उन के जल्वों पे हमा-वक़्त नज़र होती है

कूचा-ए-यार में यूँ अपनी बसर होती है

जाने क्या चीज़ मोहब्बत की नज़र होती है

वो जिधर होते हैं दुनिया ही उधर होती है

होश वाले मेरी वहशत को भला क्या समझें

उन के दीवानों को आलम की ख़बर होती है

इश्क़ में चाँद-सितारों की हक़ीक़त क्या हो

जल्वा-ए-यार पे क़ुर्बान सहर होती है

आप की याद से होता है मिरा दिल रौशन

आप को देख के बेदार नज़र होती है

मेरी उन को न ख़बर हो ये कोई बात नहीं

उन को तो सारे ज़माने की ख़बर होती है

जज़्बा-ए-इश्क़ में जन्नत की तमन्ना कैसी

ये बुलंदी तो मिरी गर्द-ए-सफ़र होती है

हेच होती है निगाहों में मता-ए-कौनैन

मेरे दिलबर की नज़र जब भी इधर होती है

मेरे दामन में समा जाते हैं दोनों आलम

मेरे जानाँ की नज़र जब भी इधर होती है

और क्या होगी मिरे इश्क़ की मेराज 'फ़ना'

ज़िंदगी यार के क़दमों में बसर होती है

फ़ना बुलंदशहरी
About the poet

फ़ना बुलंदशहरी

मूल नाम : हनीफ़ मोहम्मद संबंधी : क़मर जलालवी (गुरु)

View profile & all 49 Poems / Stories

More from फ़ना बुलंदशहरी

  1. मेरे रश्क-ए-क़मर तू ने पहली नज़र जब नज़र से मिलाई मज़ा आ गया

    मेरे रश्क-ए-क़मर तू ने पहली नज़र जब नज़र से मिलाई मज़ा आ गयाबर्क़ सी गिर गई काम ही कर गई आग ऐसी लगाई मज़ा आ गया

    12.4K reads
  2. आँख उट्ठी मोहब्बत ने अंगड़ाई ली दिल का सौदा हुआ चाँदनी रात में

    आँख उट्ठी मोहब्बत ने अंगड़ाई ली दिल का सौदा हुआ चाँदनी रात मेंउन की नज़रों ने कुछ ऐसा जादू किया लुट गए हम तो पहली मुलाक़ात में

    12.5K reads
  3. है कहाँ का इरादा तुम्हारा सनम किस के दिल को अदाओं से बहलाओगे

    है कहाँ का इरादा तुम्हारा सनम किस के दिल को अदाओं से बहलाओगेसच बताओ के इस चाँदनी रात में किस से वा'दा किया है कहाँ जाओगे

    12.4K reads
  4. दिल बुतों पे निसार करते हैं

    दिल बुतों पे निसार करते हैंकुफ़्र को पाएदार करते हैं

    12.4K reads
  5. किस तरह छोड़ दूँ ऐ यार मैं चाहत तेरी

    किस तरह छोड़ दूँ ऐ यार मैं चाहत तेरीमेरे ईमान का हासिल है मोहब्बत तेरी

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like

मुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानातुम्हारे जिस्म की ख़ुश्बू गुलों से आती हैतुम्हारे जिस्म की ख़ुश्बू गुलों से आती हैख़बर तुम्हारी भी अब दूसरों से आती है— मुनव्वर रानाक्या ऐसी स्त्री को जानते हैंहम प्रेम नहीं करतेयानी हमारी भावनाएँ आत्मघाती नहीं हैं— हरे प्रकाश उपाध्यायअर्थात् एक ज़रूरी काममहाकाव्यों महानायकों के दिन हवा हुएआज दिन भर बस मैं एक कुतिया का पीछा करूँगा— हेमंत शेषआग की रेत पर तैरती नदीउस लड़की के सिर परसदैव तारों से जड़ा— भूपिंदर प्रीतप्रेम के दस्तावेज़ों मेंप्रेम के दस्तावेज़ों में बाक़ी हैअभी लिखी जानी दास्ताँ उन लोगों की— धर्मेश