जब तक मिरे होंटों पे तिरा नाम रहेगा

फ़ना बुलंदशहरीफ़ना बुलंदशहरी

1 min read · 12.4K reads

जब तक मिरे होंटों पे तिरा नाम रहेगा

दिल बे-ख़बर-ए-गर्दिश-ए-अय्याम रहेगा

मिट जाएगा हर नक़्श-ए-ख़याल-ए-ग़म-ए-हस्ती

लेकिन वरक़-ए-दिल पे तिरा नाम रहेगा

क्यूँ डर है गुनाहों के सबब हश्र के दिन से

हम जानते हैं उन का करम आम रहेगा

पैग़ाम तो आएँगे बहुत दैर-ओ-हरम से

लेकिन तिरी चौखट से मुझे काम रहेगा

मय-ख़ाना सलामत है अगर तेरी नज़र का

लबरेज़ म-ए-इश्क़ से हर जाम रहेगा

दामन है अगर तेरा मिरे दस्त-ए-तलब में

आग़ाज़ से बेहतर मिरा अंजाम रहेगा

जाएगी न दिल से तिरे आरिज़ की मोहब्बत

ज़ुल्फ़ों का तसव्वुर मुझे हर शाम रहेगा

आँखें ही नहीं तेरी 'फ़ना' दीद के क़ाबिल

तू जल्वा-गह-ए-यार में नाकाम रहेगा

फ़ना बुलंदशहरी
About the poet

फ़ना बुलंदशहरी

मूल नाम : हनीफ़ मोहम्मद संबंधी : क़मर जलालवी (गुरु)

View profile & all 49 Poems / Stories

More from फ़ना बुलंदशहरी

  1. मेरे रश्क-ए-क़मर तू ने पहली नज़र जब नज़र से मिलाई मज़ा आ गया

    मेरे रश्क-ए-क़मर तू ने पहली नज़र जब नज़र से मिलाई मज़ा आ गयाबर्क़ सी गिर गई काम ही कर गई आग ऐसी लगाई मज़ा आ गया

    12.4K reads
  2. आँख उट्ठी मोहब्बत ने अंगड़ाई ली दिल का सौदा हुआ चाँदनी रात में

    आँख उट्ठी मोहब्बत ने अंगड़ाई ली दिल का सौदा हुआ चाँदनी रात मेंउन की नज़रों ने कुछ ऐसा जादू किया लुट गए हम तो पहली मुलाक़ात में

    12.5K reads
  3. है कहाँ का इरादा तुम्हारा सनम किस के दिल को अदाओं से बहलाओगे

    है कहाँ का इरादा तुम्हारा सनम किस के दिल को अदाओं से बहलाओगेसच बताओ के इस चाँदनी रात में किस से वा'दा किया है कहाँ जाओगे

    12.4K reads
  4. दिल बुतों पे निसार करते हैं

    दिल बुतों पे निसार करते हैंकुफ़्र को पाएदार करते हैं

    12.4K reads
  5. किस तरह छोड़ दूँ ऐ यार मैं चाहत तेरी

    किस तरह छोड़ दूँ ऐ यार मैं चाहत तेरीमेरे ईमान का हासिल है मोहब्बत तेरी

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like

मुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानातुम्हारे जिस्म की ख़ुश्बू गुलों से आती हैतुम्हारे जिस्म की ख़ुश्बू गुलों से आती हैख़बर तुम्हारी भी अब दूसरों से आती है— मुनव्वर रानाक्या ऐसी स्त्री को जानते हैंहम प्रेम नहीं करतेयानी हमारी भावनाएँ आत्मघाती नहीं हैं— हरे प्रकाश उपाध्यायअर्थात् एक ज़रूरी काममहाकाव्यों महानायकों के दिन हवा हुएआज दिन भर बस मैं एक कुतिया का पीछा करूँगा— हेमंत शेषआग की रेत पर तैरती नदीउस लड़की के सिर परसदैव तारों से जड़ा— भूपिंदर प्रीतप्रेम के दस्तावेज़ों मेंप्रेम के दस्तावेज़ों में बाक़ी हैअभी लिखी जानी दास्ताँ उन लोगों की— धर्मेश