हाँ वही इश्क़-ओ-मोहब्बत की जिला होती है

फ़ना बुलंदशहरीफ़ना बुलंदशहरी

1 min read · 12.4K reads

हाँ वही इश्क़-ओ-मोहब्बत की जिला होती है

जो इबादत दर-ए-जानाँ पे अदा होती है

जो गिरफ़्तार-ए-मोहब्बत हैं ये उन से पूछो

नाज़ क्या चीज़ है क्या चीज़ अदा होती है

उन की नज़रों की हक़ीक़त को कोई क्या जाने

उन की नज़रों में हर इक ग़म की दवा होती है

क्यूँ न चेहरे पे मलूँ ख़ाक-ए-दर-ए-यार को मैं

यही वो ख़ाक है जो ख़ाक-ए-शिफ़ा होती है

राएगाँ सज्दे भी हो जाते हैं मक़्बूल-ए-करम

शामिल-ए-हाल अगर उन की रज़ा होती है

जाने क्या चीज़ छुपी है तिरे जल्वों में सनम

सारी दुनिया तेरे जल्वों पे फ़िदा होती है

मैं भी हूँ एक इनायत की नज़र का तालिब

तेरे कूचे में मरीज़ों को शिफ़ा होती है

उन के मयख़ाने को छू आती है जब फ़स्ल-ए-बहार

फूल खिल जाते हैं मस्ती में हवा होती है

ऐ 'फ़ना' मिलता है आशिक़ को बक़ा का पैग़ाम

ज़िंदगी जब रह-ए-उल्फ़त में फ़ना होती है

फ़ना बुलंदशहरी
About the poet

फ़ना बुलंदशहरी

मूल नाम : हनीफ़ मोहम्मद संबंधी : क़मर जलालवी (गुरु)

View profile & all 49 Poems / Stories

More from फ़ना बुलंदशहरी

  1. मेरे रश्क-ए-क़मर तू ने पहली नज़र जब नज़र से मिलाई मज़ा आ गया

    मेरे रश्क-ए-क़मर तू ने पहली नज़र जब नज़र से मिलाई मज़ा आ गयाबर्क़ सी गिर गई काम ही कर गई आग ऐसी लगाई मज़ा आ गया

    12.4K reads
  2. आँख उट्ठी मोहब्बत ने अंगड़ाई ली दिल का सौदा हुआ चाँदनी रात में

    आँख उट्ठी मोहब्बत ने अंगड़ाई ली दिल का सौदा हुआ चाँदनी रात मेंउन की नज़रों ने कुछ ऐसा जादू किया लुट गए हम तो पहली मुलाक़ात में

    12.5K reads
  3. है कहाँ का इरादा तुम्हारा सनम किस के दिल को अदाओं से बहलाओगे

    है कहाँ का इरादा तुम्हारा सनम किस के दिल को अदाओं से बहलाओगेसच बताओ के इस चाँदनी रात में किस से वा'दा किया है कहाँ जाओगे

    12.4K reads
  4. दिल बुतों पे निसार करते हैं

    दिल बुतों पे निसार करते हैंकुफ़्र को पाएदार करते हैं

    12.4K reads
  5. किस तरह छोड़ दूँ ऐ यार मैं चाहत तेरी

    किस तरह छोड़ दूँ ऐ यार मैं चाहत तेरीमेरे ईमान का हासिल है मोहब्बत तेरी

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like

मुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानातुम्हारे जिस्म की ख़ुश्बू गुलों से आती हैतुम्हारे जिस्म की ख़ुश्बू गुलों से आती हैख़बर तुम्हारी भी अब दूसरों से आती है— मुनव्वर रानाक्या ऐसी स्त्री को जानते हैंहम प्रेम नहीं करतेयानी हमारी भावनाएँ आत्मघाती नहीं हैं— हरे प्रकाश उपाध्यायअर्थात् एक ज़रूरी काममहाकाव्यों महानायकों के दिन हवा हुएआज दिन भर बस मैं एक कुतिया का पीछा करूँगा— हेमंत शेषआग की रेत पर तैरती नदीउस लड़की के सिर परसदैव तारों से जड़ा— भूपिंदर प्रीतप्रेम के दस्तावेज़ों मेंप्रेम के दस्तावेज़ों में बाक़ी हैअभी लिखी जानी दास्ताँ उन लोगों की— धर्मेश