है वज्ह कोई ख़ास मिरी आँख जो नम है

फ़ना बुलंदशहरीफ़ना बुलंदशहरी

1 min read · 12.4K reads

है वज्ह कोई ख़ास मिरी आँख जो नम है

बस इतना समझता हूँ कि ये उन का करम है

ये इश्क़ की मेराज है या उन का करम है

हर वक़्त मिरे सामने तस्वीर-ए-सनम है

काबे से तअ'ल्लुक़ है न बुत-ख़ाने का ग़म है

हासिल मिरे सज्दों का तिरा नक़्श-ए-क़दम है

दीवानों पे किस दर्जा तिरा लुत्फ़-ओ-करम है

बख़्शा है जो ग़म तू ने वही हासिल-ए-ग़म है

सर जब से झुकाया है दर-ए-यार पे मैं ने

मेहराब-ए-ख़ुदी जल्वा-गह-ए-शम-ए-हरम है

क्या काम ज़माने से उसे ऐ शह-ए-ख़ूबाँ

तक़दीर में जिस की तिरी फ़ुर्क़त का अलम है

कौनैन बदल जाए मगर तू न बदलना

तेरे ही सबब अहल-ए-मोहब्बत का भरम है

पलकों पे बिखरते हैं तिरी याद के मोती

हर अश्क-ए-नदामत तिरा अंदाज़-ए-करम है

ज़ाहिर में कोई का'बा कोई दैर-ओ-कलीसा

बातिन में हर इक चीज़ तिरा नक़्श-ए-क़दम है

कर अपनी नज़र से मिरे ईमान का सौदा

ऐ दोस्त तुझे मेरी मोहब्बत की क़सम है

ये उम्र गुज़र जाए मगर होश न आए

सर शौक़-ए-इबादत में दर-ए-यार पे ख़म है

ऐ दोस्त तिरे इश्क़ में पहुँचा हूँ यहाँ तक

आँखों में सनम-ख़ाना है सीने में हरम है

किस तरह 'फ़ना' छोड़ूँ सनम-ख़ाना-ए-उलफ़त

हासिल मिरे ईमान का दीदार-ए-सनम है

दुनिया से निराली है 'फ़ना' मक़्तल-ए-उल्फ़त

इस मक़्तल-ए-उल्फ़त में जो सर है वो क़लम है

फ़ना बुलंदशहरी
About the poet

फ़ना बुलंदशहरी

मूल नाम : हनीफ़ मोहम्मद संबंधी : क़मर जलालवी (गुरु)

View profile & all 49 Poems / Stories

More from फ़ना बुलंदशहरी

  1. मेरे रश्क-ए-क़मर तू ने पहली नज़र जब नज़र से मिलाई मज़ा आ गया

    मेरे रश्क-ए-क़मर तू ने पहली नज़र जब नज़र से मिलाई मज़ा आ गयाबर्क़ सी गिर गई काम ही कर गई आग ऐसी लगाई मज़ा आ गया

    12.4K reads
  2. आँख उट्ठी मोहब्बत ने अंगड़ाई ली दिल का सौदा हुआ चाँदनी रात में

    आँख उट्ठी मोहब्बत ने अंगड़ाई ली दिल का सौदा हुआ चाँदनी रात मेंउन की नज़रों ने कुछ ऐसा जादू किया लुट गए हम तो पहली मुलाक़ात में

    12.5K reads
  3. है कहाँ का इरादा तुम्हारा सनम किस के दिल को अदाओं से बहलाओगे

    है कहाँ का इरादा तुम्हारा सनम किस के दिल को अदाओं से बहलाओगेसच बताओ के इस चाँदनी रात में किस से वा'दा किया है कहाँ जाओगे

    12.4K reads
  4. दिल बुतों पे निसार करते हैं

    दिल बुतों पे निसार करते हैंकुफ़्र को पाएदार करते हैं

    12.4K reads
  5. किस तरह छोड़ दूँ ऐ यार मैं चाहत तेरी

    किस तरह छोड़ दूँ ऐ यार मैं चाहत तेरीमेरे ईमान का हासिल है मोहब्बत तेरी

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like

मुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानातुम्हारे जिस्म की ख़ुश्बू गुलों से आती हैतुम्हारे जिस्म की ख़ुश्बू गुलों से आती हैख़बर तुम्हारी भी अब दूसरों से आती है— मुनव्वर रानाक्या ऐसी स्त्री को जानते हैंहम प्रेम नहीं करतेयानी हमारी भावनाएँ आत्मघाती नहीं हैं— हरे प्रकाश उपाध्यायअर्थात् एक ज़रूरी काममहाकाव्यों महानायकों के दिन हवा हुएआज दिन भर बस मैं एक कुतिया का पीछा करूँगा— हेमंत शेषआग की रेत पर तैरती नदीउस लड़की के सिर परसदैव तारों से जड़ा— भूपिंदर प्रीतप्रेम के दस्तावेज़ों मेंप्रेम के दस्तावेज़ों में बाक़ी हैअभी लिखी जानी दास्ताँ उन लोगों की— धर्मेश