अँधेरे लाख छा जाएँ उजाला कम नहीं होता

फ़ना बुलंदशहरीफ़ना बुलंदशहरी

1 min read · 12.4K reads

अँधेरे लाख छा जाएँ उजाला कम नहीं होता

चराग़-ए-आरज़ू जल कर कभी मद्धम नहीं होता

मसीहा वो न हों तो दर्द-ए-उल्फ़त कम नहीं होता

ये ज़ख़्म-ए-इश्क़ है इस ज़ख़्म का मरहम नहीं होता

ग़म-ए-जानाँ को जान-ए-जाँ बना ले देख दीवाने

ग़म-ए-जानाँ से बढ़ कर और कोई ग़म नहीं होता

तलब बन कर मिरी हर दम वो मेरे साथ रहते हैं

कभी तन्हा मिरी तन्हाई का आलम नहीं होता

तुम्हारा आस्ताना छोड़ कर आख़िर कहाँ जाऊँ

दिया है दर्द-ए-दिल तुम ने वो दिल से कम नहीं होता

मिरा तन-मन जला कर तू ने ज़ालिम ख़ाक कर डाला

मगर ऐ सोज़-ए-उल्फ़त तेरा शो'ला कम नहीं होता

तेरे दर से मुझे इतनी मोहब्बत हो गई जानाँ

तिरे दर के अलावा सर कहीं भी ख़म नहीं होता

बदलती ही नहीं क़िस्मत मोहब्बत करने वालों की

तसव्वुर यार का जब तक 'फ़ना' पैहम नहीं होता

समझ लीजे कि जज़्ब-ए-दिल में है कोई कमी बाक़ी

अगर दीदार उन का इश्क़ में हर दम नहीं होता

फ़ना बुलंदशहरी
About the poet

फ़ना बुलंदशहरी

मूल नाम : हनीफ़ मोहम्मद संबंधी : क़मर जलालवी (गुरु)

View profile & all 49 Poems / Stories

More from फ़ना बुलंदशहरी

  1. मेरे रश्क-ए-क़मर तू ने पहली नज़र जब नज़र से मिलाई मज़ा आ गया

    मेरे रश्क-ए-क़मर तू ने पहली नज़र जब नज़र से मिलाई मज़ा आ गयाबर्क़ सी गिर गई काम ही कर गई आग ऐसी लगाई मज़ा आ गया

    12.4K reads
  2. आँख उट्ठी मोहब्बत ने अंगड़ाई ली दिल का सौदा हुआ चाँदनी रात में

    आँख उट्ठी मोहब्बत ने अंगड़ाई ली दिल का सौदा हुआ चाँदनी रात मेंउन की नज़रों ने कुछ ऐसा जादू किया लुट गए हम तो पहली मुलाक़ात में

    12.5K reads
  3. है कहाँ का इरादा तुम्हारा सनम किस के दिल को अदाओं से बहलाओगे

    है कहाँ का इरादा तुम्हारा सनम किस के दिल को अदाओं से बहलाओगेसच बताओ के इस चाँदनी रात में किस से वा'दा किया है कहाँ जाओगे

    12.4K reads
  4. दिल बुतों पे निसार करते हैं

    दिल बुतों पे निसार करते हैंकुफ़्र को पाएदार करते हैं

    12.4K reads
  5. किस तरह छोड़ दूँ ऐ यार मैं चाहत तेरी

    किस तरह छोड़ दूँ ऐ यार मैं चाहत तेरीमेरे ईमान का हासिल है मोहब्बत तेरी

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like

मुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानातुम्हारे जिस्म की ख़ुश्बू गुलों से आती हैतुम्हारे जिस्म की ख़ुश्बू गुलों से आती हैख़बर तुम्हारी भी अब दूसरों से आती है— मुनव्वर रानाक्या ऐसी स्त्री को जानते हैंहम प्रेम नहीं करतेयानी हमारी भावनाएँ आत्मघाती नहीं हैं— हरे प्रकाश उपाध्यायअर्थात् एक ज़रूरी काममहाकाव्यों महानायकों के दिन हवा हुएआज दिन भर बस मैं एक कुतिया का पीछा करूँगा— हेमंत शेषआग की रेत पर तैरती नदीउस लड़की के सिर परसदैव तारों से जड़ा— भूपिंदर प्रीतप्रेम के दस्तावेज़ों मेंप्रेम के दस्तावेज़ों में बाक़ी हैअभी लिखी जानी दास्ताँ उन लोगों की— धर्मेश