प्रश्न :
झोंपड़ी में पड़े हो,
फिर भी
मुस्कराते हो तुम प्रसन्न हो।
अधर्म को निर्मूल कर दिया
निर्भय नृसिंह तुमने
अद्भुत क्रांति का तूफ़ान बन।
हाय, तुम जगत की
भलाई के लिए
घोर तपस्यारत रहे,
कल न जाने, कौन स्मरें तुम्हें?
केवल बुद्बुद मनुष्य के स्मरण
दुष्टता उसी के साथ जनमी
लिपटे रहती है पीड़ा सदा।
उद्धार मनुष्य जाति का
कैसे संभव; क्यों हुआ
तथागत, ईसा के यत्नों का?
विद्वेष भी, सीमा पार जाकर
नाचता है, संसार में।
अकृतज्ञता ही संसार में
तुम्हारी संपदा, जो—
तुम्हारा दिल दग्ध कर देगी।
क्या नतीजा है, तुम्हें
अपने कठोर प्रयत्न का?
जीवन-संध्या की शांतता में
क्या महसूस है?
उत्तर :
मर्त्य की आत्मा
कीचड़ लगे, फिर भी
पावन प्रेमाकुल करुणाकलित है।
हम क्योंकर भूलें उसे
जिसे ईसा; तथागत ने
दिखाया तथ्य
कर प्रमाणित।
कलित लता एक है मानव जीवन
फूल खिलकर झड़ते हैं सुंदर!
नहीं संदेह
फल लगते हैं
उस कल्प लतिका में फिर।
मुझे निंदा तारीफ़ दोनों बराबर
मैंने बस, चाहा केवल सुख
मानव का सदा।
एहसानमंदी, यश भी
नहीं चाहा; केवल चाहा
फैले सुख-शांति
मानव की सब कहीं निर्बाध।
मैं करूँगा यत्न कठोर,
जब तक रहें प्राण तन में
जिससे हो जन-जग संतृप्त
मैं पड़ा रहूँगा मिट्टी वन,
यदि खेत में धान्य पर्याप्त उपजें।
मैं बनूँगा बादल निकर
बरसाऊँगा पानी; यदि
बदलेगा रेगिस्तान हरियाली में
मैं गल जाऊँगा, मनुष्य का
आहार बन, यदि आत्मनिवृत्ति में
जीवन कृतकार्य बने तब।








