सर्गात्मिका

एम. पी. अप्पनएम. पी. अप्पन

1 min read · 12.4K reads

आग बरसाने वाली तलवार से लड़कर

विजय-पताका फहरा सकते हैं, सौरमंडल तक

कल्पना-विमान में चढ़कर विचरेंगे

अंतहीन विदूरस्थ देशों के मध्य

अद्भुत रासविद्या से मिट्टी का टेला

अत्यंत मूल्यवान सोना बन जाएगा

इस भाँति विजयी हो जाता है पौरुष

कोई भी बात ऐसी नहीं जो असाध्य है।

फिर भी, आज अज्ञात है वह क्षेत्र

महत्तम, जहाँ तू रहती है सर्गात्मिके!

निस्तुले, करता है जो तपस्या कठोर

देख पाएगा वही तेरा प्रभा-पुंज समुदार

न जाने, उस महान क्षरण में भक्त के

सम्मुख तू खड़ी रहेगी प्रमुदित हो।

एम. पी. अप्पन
About the poet

एम. पी. अप्पन

‘महाकवि’ के रूप में सुप्रतिष्ठित मलयाली कवि।

View profile & all 20 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like