किया जा रहा है इशारा उँगली से
बादलों से ढका यह सिरोइ पर्वत
खिलेगा यहाँ पहाड़ी ढलान भर
सिरोइ लिलि
बौनापन लिए, फैला कर पंखुड़ियाँ कई दूसरे रंगों के संग
डूब जाता है कल्पना में—
लेकिन आगे बढ़ नहीं सकता इस कीचड़ में
है पहाड़ी रास्ता कई दिनों का
अभी नहीं है मौसम भी खिलने का।
सिरोई लिलि!
तुम नहीं हो पुष्प—मंजिल हो आशा की।
मानस सरोवर हो देवगिरि हिमालय का।
जीवन भर पहुँच की सीमा के पार
जहाँ पहुँचने की इच्छा की उड़ान
डूब जाती है बार-बार दुखी जीवन में
प्रस्फुटित तुम, हो अप्रस्फुटित
अनस्तित्वधारी तुम
हो जग का स्वप्न।








