जलाया था सचमुच शांतिदास ने
मैतै पुयाओं को?
सुनिए मेरा यह प्रश्न।
बन गई क्या बहिर्ज्वाला
अंतर की ज्वाला
जिसने जला डाला हृदय को?
सच है, उड़ गए थे
एक-दो सैकड़ा ही पुया नहीं
कई सैकड़ा पुया थे, हज़ारों पुया थे।
पुनः पूछ रहा हूँ, सुनिए—
जलाए जा सकेंगे हिंदुओं के पुराण
जो समाए हुए हैं रंगों की धारा में
पुया और पुराण के संगम-स्थल पर
नए जीवन के सन्धि-स्थल पर
बदल सकोगे कोयले में
कल्चरल रिवोल्यूशन के नाम?
1. पूया : मैतै पुराण-ग्रंथ।








