लपेटते हुए गर्दन पर वस्त्र
दंडवत् होता है वह भक्त, गोविंद के सामने
हिंसा और अधर्म से
ईर्ष्या और द्वेष से
जला हुआ है उसका शरीर
पूछता है देखकर मूर्ति से
बताइए, करूँ क्या?
मुस्कराता है गोविंद।
मुक़ाबला करता रहा है
हिंसा का हिंसा से
बदले का बदले से
लथपथ हुआ ख़ून से सारा शरीर।
कोई आज्ञा ही नहीं थी जीवन की
धर्म के मार्ग पर चलते हुए।
देखता है भक्त गोविंद के चेहरे पर
पूछने लगा—बताइए, करूँ क्या?
मुस्कराता है गोविंद?








