ज़ब्त किस इम्तहान तक पहुँचा - द्विजेन्द्र द्विज

द्विजेन्द्र द्विजद्विजेन्द्र द्विज10 Sept 1962

2 min read · 12.4K reads

ज़ब्त किस इम्तहान तक पहुँचा
मेरा ग़म भी बयान तक पहुँचा

लौट आई परों में फिर जुम्बिश
हौसला जब उड़ान तक पहुँचा

अपनी आँखों में घर के ख़्वाब लिए
इक मुसाफ़िर मकान तक पहुँचा

तीर था तू जो मेरे तरकश का
कैसे उसकी कमान तक पहुँचा

उसकी ख़ुशबू हवाओं में फैली
जब सुख़न क़द्रदान तक पहुँचा

ये भी तो शे‘र का करिश्मा है
‘द्विज’ भी सारे जहान तक पहुँचा
द्विजेन्द्र द्विज
About the poet

द्विजेन्द्र द्विज

View profile & all 41 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like