इस ज़मीं का हूँ मुझे कोई फ़रिश्ता न समझ - द्विजेन्द्र द्विज

द्विजेन्द्र द्विजद्विजेन्द्र द्विज10 Sept 1962

6 min read · 12.4K reads

जितना दिखता हूँ मुझे उससे ज़ियादा न समझ
इस ज़मीं का हूँ मुझे कोई फ़रिश्ता न समझ

ये तक़ल्लुफ़[1] है इसे हर्फ़े तमन्ना[2] न समझ
मुस्कुराहट को महब्बत का इशारा न समझ

यह तेरी आँख के धोखे के सिवा हुछ भी नहीं
एक बहते हुए दरिया को किनारा न समझ

एक दिन चीर के निकलेंगे वो तेरी आँतें
वो भी इन्साँ हैं उन्हें अपना निवाला न समझ

वो तुझे बाँटने आया है कई टुकड़ों में
मुस्कुराते हुए शैताँ[3] को मसीहा न समझ

जिन किताबों ने अँधेरों में डुबोया है तुझे
उन किताबों के उजाले को उजाला न समझ

छोड़ जाएगा तेरा साथ अँधेरे में यही
यह जो साया है तेरा इसको भी अपना न समझ

यह जो बिफरा तो डुबोएगा सफ़ीने[4] कितने
तू इसे आँख से टपका हुआ क़तरा न समझ

है तेरे साथ अगर तेरे इरादों का जुनूँ
क़ाफ़िला है तू कभी ख़ुद को अकेला न समझ

तुझ से ही माँग रहा है वो तो ख़ुद अपना वजूद[5]
ख़ुद जो साइल[6] है उसे कोई ख़लीफ़ा[7] न समझ

बढ़ कुछ आगे तो मिलेंगे तुझे मंज़र[8] भी हसीँ
इन पहाड़ों के कुहासे को कुहासा न समझ

साथ हैं मेरे बुज़ुर्गों की दुआएँ कितनी
मैं हूँ महफ़िल तू मुझे पल को भी तन्हा न समझ

शाइरी आज भी उनकी है नई ‘द्विज’ ख़ुद को
ग़ालिब-ओ-मीर या मोमिन से भी ऊँचा न समझ
द्विजेन्द्र द्विज
About the poet

द्विजेन्द्र द्विज

View profile & all 41 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

उसने मिट्टी को छुआ भर था - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीदर्द औरों का हम - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीमुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानाअच्छी से अच्छी आब-ओ-हवा के बग़ैर भीअच्छी से अच्छी आब-ओ-हवा के बग़ैर भीज़िंदा हैं कितने लोग दवा के बग़ैर भी— मुनव्वर रानामेरे गाँव के कुत्तेएकदुआर पर बैठे नंगे बच्चे से— ऐश्वर्य राजआओ मिलकर बद्दुआ करेंदुनिया का कोई क़ानून बद्दुआओं के लिए किसी को रोक नहीं सकता।इसलिए आओ सब मिल कर बद्दुआ करें कि— फ़रीद ख़ाँ