नज़्र[1] मैं क्या करूँ नाज़िर[2]मेरे
ज़ख्म इतने नहीं नादिर[3] मेरे
बेशक अल्फ़ाज़[4] हैं फ़ाकिर[5] मेरे
जान-ओ-दिल अब भी हैं काफ़िर[6]मेरे
चुप रहे गर्चे[7] मुक़र्रिर[8] मेरे
बोल उठ्ठेंगे मक़ाबिर[9]मेरे
तेरी नज़रों से भला क्या पर्दा
ज़ख़्म ग़ायब हैं बज़ाहिर[10]मेरे
वो न होता तो न होता कुछ भी
मस्जिदें तेरी न मंदिर मेरे
इन पे कोई नहीं आने वाला
अश्क मेरे हैं जज़ाइर मेरे[11]
ख़ाक तो डाल ही देंगे मुझपर
काम कब आएँगे आख़िर मेरे
अब सिला मैं वफ़ा का क्या ढूँढूँ
हैं मुआशिर[12] भी तो मुन्क़िर[13] मेरे
मुझको इक रंग तो देता अपना
मेरे मौला ओ मुसव्विर[14] मेरे
मैंने पाए जो तेरी फ़ुर्क़त[15] में
दर्द मेरे वो हैं फ़ाख़िर[16]मेरे
मैंने जितने भी तराशे अब तक
संग वो हो गए कासिर[17] मेरे
बन्द पिंजरे में सजाकर मुझको
मेरे क़ाइल [18] हुए साहिर [19] मेरे
इक तसव्वुर[20] का है सूरज दिल में
जिनसे रौशन हैं अनासिर[21] मेरे
हादिसों में है तू ही इक हाफ़िज़[22]
और हवा में अभी ताइर[23]मेरे
ये सफ़ीना[24] तो मेरे अज़्म[25]से है
गो हवाएँ हैं मुग़ाइर[26] मेरे
एक मंज़र[27] वो तेरे जाने का
धो गया सारे मनाज़िर[28] मेरे
मेरे अशआर[29]सुनाते हैं मुझे
अपने लफ़्ज़ों में मुआसिर[30] मेरे
तुझको छू लें तो ग़नीमत जानूँ
शे’र हो जाएँ मआसिर[31] मेरे
हूँ अनासिर[32] के हवाले जब तक
कैसे जज़्बात[33] हों ताहिर[34]मेरे
मेरे अशआर[35] सुनाते हैं मुझे
अपने लफ़्ज़ों में मुआसिर[36] दृश्य मेरे
तुझको छू लें तो ग़नीमत जानूँ
शे’र हो जाएँ मआसिर[37] मेरे
हूँ अनासिर[38] के हवाले जब तक
कैसे जज़्बात[39]हों ताहिर[40]मेरे
शे’र सारे ये कहे हैं `द्विज’ ने
तू तो ग़ायब रहा शाइर मेरे
ज़ख्म इतने नहीं नादिर[3] मेरे
बेशक अल्फ़ाज़[4] हैं फ़ाकिर[5] मेरे
जान-ओ-दिल अब भी हैं काफ़िर[6]मेरे
चुप रहे गर्चे[7] मुक़र्रिर[8] मेरे
बोल उठ्ठेंगे मक़ाबिर[9]मेरे
तेरी नज़रों से भला क्या पर्दा
ज़ख़्म ग़ायब हैं बज़ाहिर[10]मेरे
वो न होता तो न होता कुछ भी
मस्जिदें तेरी न मंदिर मेरे
इन पे कोई नहीं आने वाला
अश्क मेरे हैं जज़ाइर मेरे[11]
ख़ाक तो डाल ही देंगे मुझपर
काम कब आएँगे आख़िर मेरे
अब सिला मैं वफ़ा का क्या ढूँढूँ
हैं मुआशिर[12] भी तो मुन्क़िर[13] मेरे
मुझको इक रंग तो देता अपना
मेरे मौला ओ मुसव्विर[14] मेरे
मैंने पाए जो तेरी फ़ुर्क़त[15] में
दर्द मेरे वो हैं फ़ाख़िर[16]मेरे
मैंने जितने भी तराशे अब तक
संग वो हो गए कासिर[17] मेरे
बन्द पिंजरे में सजाकर मुझको
मेरे क़ाइल [18] हुए साहिर [19] मेरे
इक तसव्वुर[20] का है सूरज दिल में
जिनसे रौशन हैं अनासिर[21] मेरे
हादिसों में है तू ही इक हाफ़िज़[22]
और हवा में अभी ताइर[23]मेरे
ये सफ़ीना[24] तो मेरे अज़्म[25]से है
गो हवाएँ हैं मुग़ाइर[26] मेरे
एक मंज़र[27] वो तेरे जाने का
धो गया सारे मनाज़िर[28] मेरे
मेरे अशआर[29]सुनाते हैं मुझे
अपने लफ़्ज़ों में मुआसिर[30] मेरे
तुझको छू लें तो ग़नीमत जानूँ
शे’र हो जाएँ मआसिर[31] मेरे
हूँ अनासिर[32] के हवाले जब तक
कैसे जज़्बात[33] हों ताहिर[34]मेरे
मेरे अशआर[35] सुनाते हैं मुझे
अपने लफ़्ज़ों में मुआसिर[36] दृश्य मेरे
तुझको छू लें तो ग़नीमत जानूँ
शे’र हो जाएँ मआसिर[37] मेरे
हूँ अनासिर[38] के हवाले जब तक
कैसे जज़्बात[39]हों ताहिर[40]मेरे
शे’र सारे ये कहे हैं `द्विज’ ने
तू तो ग़ायब रहा शाइर मेरे








