नदी - द्विजेन्द्र द्विज

द्विजेन्द्र द्विजद्विजेन्द्र द्विज10 Sept 1962

2 min read · 12.4K reads

किनारे अकेले रह कर भी
किनारे नहीं होते
किनारों के बीच बहती है
एक नदी
लाती है सन्देश
सुनाती है कहानियाँ
परीलोक की
मरुस्थल में बहाती है पानी.

किनारों का मिलना
इस नदी का मिट जाना है
नदी के बहने में ही
अस्तित्व है किनारों का
नदी ही तो बहती है
इस पार
उस पार
इस पार
उस पार.


(1983-84)
द्विजेन्द्र द्विज
About the poet

द्विजेन्द्र द्विज

View profile & all 41 Poems / Stories