मिली है ज़ेह्न—ओ—दिल को बेकली क्या - द्विजेन्द्र द्विज

द्विजेन्द्र द्विजद्विजेन्द्र द्विज10 Sept 1962

3 min read · 12.4K reads

ज़रा झाँक कर ख़ुद से बाहर तो देखो
ज़माने से रिश्ता बना कर तो देखो

ज़माना करे दोस्ती कैसे तुमसे
ज़रा अपने हाथों में ख़ंजर तो देखो

यही उनकी हिम्मत के बाक़ी निशाँ हैं
परिंदों के तुम ये कटे ‘पर’ तो देखो

बचाया भला कैसे ईमान उसने
सम्हाला है कैसे ये ज़ेवर तो देखो !

अँधेरा भी कहने लगा अब क़लम से
‘कभी तुम कोई शोख़ मंज़र तो देखो ’

उड़े अम्न का जो थे पैग़ाम लेकर
कहाँ गुम हुए वो कबूतर तो देखो

चले हो हक़ीक़त बयाँ करने ‘द्विज’! तुम
ये चेहरे पे अपने पुता डर तो देखो
द्विजेन्द्र द्विज
About the poet

द्विजेन्द्र द्विज

View profile & all 41 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like