आईना-ए-जहान का चेहरा नज़ार है
हर अक्स कह रहा है कि हर फूल ख़ार है
कब किस के इख़्तियार में आ जाऊँ क्या पता
हर साँस मेरे होने की मुझ पर उधार है
गुल को चराग़ जान के तीली दिखाई थी
शो'लों का रक़्स अब मिरी आँखों पे बार है
जाने है किस अज़ाब से गुज़री ये ज़िंदगी
बिखरी हुई है ज़ुल्फ़ गरेबान तार है
इक राहवार-ए-इश्क़ के जाने पे आँख में
अब गर्द बैठती नहीं हर दम ग़ुबार है
पर्बत की राख सुर्मा समझती रही 'दुआ'
पलकों पे अब जमा हुआ गर्द-ओ-ग़ुबार है








