मुझ को क़दम क़दम पे तिरा इंतिज़ार है

दुआ अलीदुआ अली

1 min read · 12.4K reads

मुझ को क़दम क़दम पे तिरा इंतिज़ार है

शायद कि मेरे वास्ते फ़स्ल-ए-बहार है

आँखों से तू ने मुझ को पिलाई थी वो शराब

मेरे बदन में आज भी उस का ख़ुमार है

बैठी हूँ इंतिज़ार में तकती हूँ रह तिरी

राहत सुकून-ओ-चैन न मुझ को क़रार है

आया पलट के तू न ख़बर तेरी आ सकी

यादों का आज भी तिरी क़ाएम मज़ार है

जो लोग सच्चे इश्क़ में मक़्बूल हो गए

ऐ शाह-ए-दिल हमारा भी उन में शुमार है

उड़ उड़ के आ रही है महक तेरे जिस्म की

महसूस हो रहा है ये तेरा दयार है

कल रात मेरे ख़्वाब में चूमे थे उस ने लब

शायद ये उस के लम्स का मुझ पर निखार है

दुआ अली
About the poet

दुआ अली

उपनाम : 'दुआ' मूल नाम : दुआ अली जन्म : कराची, सिंध None

View profile & all 59 Poems / Stories

More from दुआ अली

  1. मुझे हँसने की आदत थी मगर वो और कुछ समझा

    मुझे हँसने की आदत थी मगर वो और कुछ समझाज़रा सी इक शरारत थी मगर वो और कुछ समझा

    12.4K reads
  2. ऐ दोस्त तू ने वार ये भरपूर कर दिया

    ऐ दोस्त तू ने वार ये भरपूर कर दियापहले क़रीब कर के मुझे दूर कर दिया

    12.4K reads
  3. काजल उदास है तो हैं बे-कल सी चूड़ियाँ

    काजल उदास है तो हैं बे-कल सी चूड़ियाँतुम को बुला रही हैं ये चंचल सी चूड़ियाँ

    12.4K reads
  4. अकेली क्यूँ रहे बिरहन ये बारिश ने कहा मुझ से

    अकेली क्यूँ रहे बिरहन ये बारिश ने कहा मुझ सेबुला ले पास तू साजन ये बारिश ने कहा मुझ से

    12.4K reads
  5. धूम मचाती रहती है बारिश कुछ कुछ कहती है

    धूम मचाती रहती है बारिश कुछ कुछ कहती हैगीत सुनाती रहती है बारिश कुछ कुछ कहती है

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like