मोहब्बत तो दुआ है - नज़्म

डॉ. मुबश्शिरा सदफ़ ' ग़ज़ल'डॉ. मुबश्शिरा सदफ़ ' ग़ज़ल'28 Aug 1986

1 min read · 12.4K reads

मोहब्बत भीक में हरगिज़ नहीं मिलती

मोहब्बत दान भी कोई नहीं करता

कि ये ख़ैरात होती है

मोहब्बत तो मोहब्बत है

ये ख़ुश्बू की तरह का कोई साथ होता है

कोई एहसास होता

किसी के हाथ में जैसे किसी का हाथ होता है

मोहब्बत तो फ़क़त साँसों में बस्ती है

कहीं दिल के निहाँ-ख़ानों में पलती है

मोहब्बत का जो रस्ता है बहुत दुश्वार होता है

बहुत पुर-ख़ार होता

मोहब्बत प्यास है शायद

कभी भी जो नहीं बुझती

मोहब्बत भीक में हरगिज़ नहीं मिलती

डॉ. मुबश्शिरा सदफ़ ' ग़ज़ल'
About the poet

डॉ. मुबश्शिरा सदफ़ ' ग़ज़ल'

जन्म : 28 Aug 1986 | बनारस, उत्तर प्रदेश

View profile & all 6 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like