हम आपदाओं में अवसर तलाश करते हुए
शिकारी खेत में तीतर तलाश करते हुए
तुम्हारे शहर के लोगों के हाथ आया ख़ुदा
हमारे वास्ते पत्थर तलाश करते हुए
न जाने राह से कब की भटक गई दुनिया
कई ज़मानों से रहबर तलाश करते हुए
है ज़िंदगी का गुज़र हसरतों के जंगल से
कोई हसीन का मंज़र तलाश करते हुए
कहाँ कहाँ मैं लिए जाऊँ साथ सूरज को
स्याह रात में अख़्तर तलाश करते हुए
यक़ीं नहीं था उसे क़ब्र पर चला आया
हमारे नाम का पत्थर तलाश करते हुए
बहुत से लोग तो क़िस्मत से हाथ धो बैठे
हथेलियों में मुक़द्दर तलाश करते हुए
न जाने कैसे उड़े दिल के हाथ से तोते
नफ़स की छत पे कबूतर तलाश करते हुए
बहुत उदास है दार-ओ-रसन सुना है ग़ज़ल
उजालों के लिए इक सर तलाश करते हुए








