गौरय्या - नज़्म

डॉ. मुबश्शिरा सदफ़ ' ग़ज़ल'डॉ. मुबश्शिरा सदफ़ ' ग़ज़ल'28 Aug 1986

1 min read · 12.4K reads

बचपन में गौरय्या को देख कर लगता था

काश मैं गौरय्या होती

घर के रौशन-दान में रहने वाली

जिस को सुब्ह सब से पहले अंधेरा छोड़ कर जाता

और जिस के पँख की उड़ान गाँव की हद तक थी

तब खेतों में ज़हर नहीं बोया जाता था

बरसों बाद देखा

ए-सी के चक्कर में रौशन-दान नहीं रहे

किरदार के चक्कर में ख़ानदान नहीं रहे

आँगन की जगह ले ली

डाइनिंग हॉल ने

गौरय्या अपने झुण्ड के साथ दर-ब-दर हो गई

रेलवे स्टेशनों के तारों पर

रात-भर बैठी रहती है

क़तार में

मुसाफ़िरों की तरह

किसी टाइम ट्रैवल की ट्रेन पकड़ने की उम्मीद में

शायद उन्हें फिर से

मिल जाए कोई आँगन

जहाँ बच्चों के हाथ का गिरा दाना

चुनने का मिले मौक़ा

फिर से

छोटे बच्चों की

नज़्मों और कहानियों में ही नहीं

सपनों में भी चहचहाए

गौरय्या

डॉ. मुबश्शिरा सदफ़ ' ग़ज़ल'
About the poet

डॉ. मुबश्शिरा सदफ़ ' ग़ज़ल'

जन्म : 28 Aug 1986 | बनारस, उत्तर प्रदेश

View profile & all 6 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

मुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानाये सर-बुलंद होते ही शाने से कट गयाये सर-बुलंद होते ही शाने से कट गयामैं मोहतरम हुआ तो ज़माने से कट गया— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजप्रतिज्ञाप्रतिज्ञाएँ बहा दो पानी में लड़कीप्रतिज्ञाएँ बहाओ पानी में;— बीरेंद्र चट्टोपाध्यायउसने मिट्टी को छुआ भर था - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीदर्द औरों का हम - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशी