ज़िन्दगी शराब की दुकान पे चली गई - दीपक शर्मा दीप

दीपक शर्मा दीपदीपक शर्मा दीप13 Sept 1989

3 min read · 12.4K reads

 
ज़िन्दगी, शराब की दुकान पे चली गई
कशमकश उठी-चली, उड़ान पे चली गई
 
हाय! बा-दिली कहाँ लुढ़क रही है बेसबब
देखते हैं आज किस ढलान पे चली गई
 
नफ़रतों का कारवाँ बढ़ा तो और बढ़ गया
रस्मो- राहियत अभी गठान पे चली गई
 
एक ही मिली कोई सुकून जिसके पास था
और कम्बख़त वो आसमान पे चली गई
 
दोज़खी से राब्ता कोई नहीं था ‘दीप’ जी!
क्या बताएँ ज़हनियत गुमान पे चली गई
दीपक शर्मा दीप
About the poet

दीपक शर्मा दीप

View profile & all 102 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like