वही-वही क्या बात बतानी जाने दो - दीपक शर्मा दीप

दीपक शर्मा दीपदीपक शर्मा दीप13 Sept 1989

3 min read · 12.4K reads


वही-वही क्या बात बतानी जाने दो
एक था राजा एक थी रानी जाने दो

कुछ पल का ठहराव भी नहीं है जिसमें
बहता है तो बहे वो पानी जाने दो

ख़ुद को अच्छा ही लिक्खेंगे गर लिक्खें
अपनी बातें आप-ज़ुबानी जाने दो

जीवन की बदली से कभी शिकायत की ?
फिर क्यों आई धूप सुहानी जाने दो

क़द्र कहाँ है यार यहाँ अहसासों की
फिर भी है मीरा दीवानी जाने दो

हम दोनों की माने कोई..ना माने
हम ने तो है सबकी मानी,जाने दो

जितना है उतने में जल बुझ जाओ दीप
नहीं है सरसो नहीं है घानी जाने दो
दीपक शर्मा दीप
About the poet

दीपक शर्मा दीप

View profile & all 102 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like