सवाल होता चला गया हूँ - दीपक शर्मा दीप

दीपक शर्मा दीपदीपक शर्मा दीप13 Sept 1989

2 min read · 12.4K reads

सवाल होता चला गया हूँ
मलाल होता चला गया हूँ

कमाल करते चले गये हो
कमाल होता चला गया हूँ

अरे..तुम्हारे फ़िराक़ में ही
वबाल होता चला गया हूँ

ख़ुदा!किसी की ख़ुदाईयों में
हलाल होता चला गया हूँ

निहाल करने किसे चला था
निढाल होता चला गया हूँ

जला-जला के जला दिया है
मशाल होता चला गया हूँ

दलाल लोगों की सुहबतों में
दलाल होता चला गया हूँ
दीपक शर्मा दीप
About the poet

दीपक शर्मा दीप

View profile & all 102 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like