ज़िन्दगी ख़राब हो गई - दीपक शर्मा दीप

दीपक शर्मा दीपदीपक शर्मा दीप13 Sept 1989

3 min read · 12.4K reads

 
ज़िन्दगी ख़राब हो गई
और बे- हिसाब हो गई I

ख़ार- ख़ार हो गयी थी मैं
यकबयक गुलाब हो गई

ज़ुल्फ़ की घटा खुली अभी
हाय, महताब हो गई

देखते ही खो गया, उसे
इस क़दर शराब हो गई

दोस्तों की बात मान ली
साँस भी अज़ाब हो गई

कल तलक दबी- दबी रही
आज इन्कलाब हो गई

शाईरों ने टांक दी चुनर
शाईरी, शबाब हो गई

बा- शऊर दिल निकालती
माहरू, कसाब हो गई

‘दीप’ यूँ जगा दिया गया
ख़ाब ख़ाब ख़ाब हो गई
दीपक शर्मा दीप
About the poet

दीपक शर्मा दीप

View profile & all 102 Poems / Stories