नाती के ओ प्यारे बाबा - दीपक शर्मा दीप

दीपक शर्मा दीपदीपक शर्मा दीप13 Sept 1989

3 min read · 12.4K reads


नाती के ओ प्यारे बाबा
नाती तुम्हें पुकारे बाबा

कौन तुम्हारे जैसा बोलो,
हमको ख़ूब दुलारे बाबा

बब्बा-बब्बा-बब्बा-बब्बा
सूरज,चाँद-सितारे बाबा

ऐनक,धोती-कुरता,लाठी
झोला,गमछा,सारे ‘बाबा’

जौ के इक बोरे में दुर्दिन
तुम सा कौन गुज़ारे बाबा

आजी हमरी चौरा-मइया
मइया के जयकारे बाबा

कहां गई वो सांझ-दुपहरी
कहां गये भिनसारे बाबा

ग़म के अँधियारे जीवन में
ख़ुशियों के उजियारे बाबा

आज बहुत हैं थेथर दीपू
कभी नहीं जो हारे बाबा
दीपक शर्मा दीप
About the poet

दीपक शर्मा दीप

View profile & all 102 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like