मुँह से शहद गिराएँ चाची - दीपक शर्मा दीप

दीपक शर्मा दीपदीपक शर्मा दीप13 Sept 1989

2 min read · 12.4K reads

मुँह से शहद गिराएँ चाची
फिर उँगली चटकाएँ चाची

 तिकड़म-तुकड़म-हेरा-फेरी
सब को गोद खिलाएँ चाची

 पहले घर-भर आग लगाएँ
फिर अच्छी बन जाएँ चाची

चिढ़कर के इक बच्चा बोला
काश,अभी मर जाएँ चाची

  खुरच-खुरच दीवारें घर की
दिन-भर माटी खाएँ चाची

 उलटे सारा गाँव चिहुक कर
जब-जब दुखड़ा गाएँ चाची

एक काम की बात नहीं,अर
पकड़-पकड़ बतियाएँ चाची
दीपक शर्मा दीप
About the poet

दीपक शर्मा दीप

View profile & all 102 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

मुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानाये सर-बुलंद होते ही शाने से कट गयाये सर-बुलंद होते ही शाने से कट गयामैं मोहतरम हुआ तो ज़माने से कट गया— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजप्रतिज्ञाप्रतिज्ञाएँ बहा दो पानी में लड़कीप्रतिज्ञाएँ बहाओ पानी में;— बीरेंद्र चट्टोपाध्यायआंबेडकर“तुम्हारे दीन मुखों को देखकरकरुणा भरे स्वरों को सुनकर— बी. गोपाल रेड्डीमेरा और मेरी पृथ्वी का(लंबी कविता के कुछ अंश)वैसा ही हूँ, दुख मेरी गोद का बच्चा, बार-बार— हीरेन भट्टाचार्य