मुझे, बेकार की हुज्जत बताकर छोड़ देता है - दीपक शर्मा दीप

दीपक शर्मा दीपदीपक शर्मा दीप13 Sept 1989

5 min read · 12.4K reads

मुझे, बेकार की हुज्जत बताकर छोड़ देता है
मेरा अपना मुझे पागल बनाकर छोड़ देता है

हमारा चाक-कुरता भी न हमसे दूर हो पाया
कोई कैसे किसी को पास लाकर छोड़ देता है

न जाने लुत्फ़ आता है उसे इस खेल में कैसा
गिराता है , उठाता है , उठाकर छोड़ देता है

ज़रा-सा फ़ासला उससे रखो तो वो निबाहेगा
वगर्ना वो बहुत नज़दीक पाकर छोड़ देता है

हमारी भी कमी है कि कुएँ में कूद जाते हैं
मग़र वो आँख में पट्टी लगाकर छोड़ देता है

यहाँ के शातिरों में ख़ैर अव्वल नाम है उसका
बुलाता है, घुमाता है, घुमाकर छोड़ देता है

फ़लक़ पे बैठने वाला कोई बदमाश कम है क्या
हमारी ज़ात मछली है, फसाकर छोड़ देता है

मेरा उस्ताद जो कि है मुझी में, है वही सच्चा
लगाता है हुनर के पर, लगाकर छोड़ देता है

ज़माने को पलटकर के न देखो दीप , बढ़ना है
ज़माना है , ज़माना तो बुलाकर छोड़ देता है
दीपक शर्मा दीप
About the poet

दीपक शर्मा दीप

View profile & all 102 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

ये बुत जो हम ने दोबारा बना के रक्खा हैये बुत जो हम ने दोबारा बना के रक्खा हैइसी ने हम को तमाशा बना के रक्खा है— मुनव्वर रानाख़फ़ा होना ज़रा सी बात पर तलवार हो जानाख़फ़ा होना ज़रा सी बात पर तलवार हो जानामगर फिर ख़ुद-ब-ख़ुद वो आप का गुलनार हो जाना— मुनव्वर रानाअम्मी का चूल्हामैं उस समय की बात कर रहा हूँ जब कोयले के चूल्हे जलते थे,और छप्पर से धुँआ उठता था।— फ़रीद ख़ाँचोरजेबें आपकी हैंहाथ चोरों के— हरि मृदुलप्रेम पर फुटकर नोट्सएकजिन्हें यात्राओं से प्रेम होता है— लवली गोस्वामीगतिहीन जीवन की मतिहीन कवितातुम्हारी पाषाण सतह पर जहाँ-जहाँ भी नमी रह जाती हैरौशनी की नज़र से ओझल ज़रा-सा अँधेरा बचा रहता है— लवली गोस्वामी