कुछ इदारे थे कुछ मोहब्बत थी - दीपक शर्मा दीप

दीपक शर्मा दीपदीपक शर्मा दीप13 Sept 1989

3 min read · 12.4K reads


कुछ इदारे थे कुछ मोहब्बत थी
थी यही जीस्त की हक़ीक़त थी

उससे वैसा ही तो मिला मुझको
जिस से जैसी मिरी नफ़ासत थी

एक अरसा बिठाके रखना और
एक लमहे की बस इजाज़त थी

मैं किधर जा के मरने वाला था
आप सब की ही तो इनायत थी

इक तरफ़ मैं था लाश होकर के
इक तरफ़ मेज पर वसीयत थी

वो महज जान ले के माना,और
क्या यही कम कोई रियायत थी?

आज का दिन ग़ज़ब-बुरा गुज़रा
आज कुछ ठीक-सी तबीयत थी

उससे करता ही प्यार क्योंकर था
जबकि उससे ही सब मुसीबत थी

जिस के होंठों पे तिल था कोने पे
उनकी सखियों में वो क़यामत थी
दीपक शर्मा दीप
About the poet

दीपक शर्मा दीप

View profile & all 102 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

मुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानातुम्हारे जिस्म की ख़ुश्बू गुलों से आती हैतुम्हारे जिस्म की ख़ुश्बू गुलों से आती हैख़बर तुम्हारी भी अब दूसरों से आती है— मुनव्वर रानाक्या ऐसी स्त्री को जानते हैंहम प्रेम नहीं करतेयानी हमारी भावनाएँ आत्मघाती नहीं हैं— हरे प्रकाश उपाध्यायआंखेंआंखे देखती हैं एक पलउसके बाद सोचती हैं— प्रताप सोमवंशीदेह 10 कविताएं1-आंखेंआंखे देखती हैं एक पल— प्रताप सोमवंशीजिस रास्ते गए वेबोली भिक्षुणी “—सुनों! एक दिन इसी रास्ते गए वहएक बालिका—वेश्या के उनके पैर पर माथा टेकते, उसे— बीरेंद्र चट्टोपाध्याय