ख़ूब तरक़्क़ी करते हैं ये दोहरे लोग - दीपक शर्मा दीप

दीपक शर्मा दीपदीपक शर्मा दीप13 Sept 1989

3 min read · 12.4K reads

ख़ूब तरक़्क़ी करते हैं ये दोहरे लोग
लेकिन भूखों मरते हैं ये दोहरे लोग

अगवानों-भगवानों के तो बाप हैं ये
ख़ुदा-वुदा से डरते हैं ये दोहरे लोग?

सबको पीड़ा पहुँचाकर के रातो-दिन
 अपनी पीड़ा हरते हैं ये दोहरे लोग

थकते भी हैं क्या दोहरेपन पे चलकर
यानी कहीं ठहरते हैं ये दोहरे लोग?

इनका पेशा है कि सब की आँखों में
धूल-ओ-आँसू भरते हैं ये दोहरे लोग

मीठा-मीठा बोल-बोल कर छाती पर
मूंग मुसलसल दरते हैं ये दोहरे लोग

ख़ून सोखते हैं जोंकों के मानिंद दीप
घास अमा क्या चरते हैं ये दोहरे लोग
दीपक शर्मा दीप
About the poet

दीपक शर्मा दीप

View profile & all 102 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like