कौन अभी पुचकारे अम्मा - दीपक शर्मा दीप

दीपक शर्मा दीपदीपक शर्मा दीप13 Sept 1989

3 min read · 12.4K reads

कौन अभी पुचकारे अम्मा
तुम सा कौन दुला रे अम्मा

दुखियारों का काँसा आके
दर पर किसे पुकारे,अम्मा!

 सब अम्मा पर लदते जायें
सब का बोझ उता रे अम्मा

बच्चों की माँगों पे अक्सर
रखती चाँद-सितारे अम्मा

कौन मिला होगा परियों से
हाँ रे हाँ रे हाँ रे अम्मा

 रीढ़ रही थीं अम्मा घर की
कह-कर रोये सारे, अम्मा!

 आँगन,चूल्हा-चौका,बर्तन
डिबरी-लुगरी,का रे!,अम्मा

तू थी तबतक प्यारे थे,फिर
 बहुत गये दुतकारे अम्मा !

हमको तू ही समझा दे अब
हम समझा-कर हा रे अम्मा
दीपक शर्मा दीप
About the poet

दीपक शर्मा दीप

View profile & all 102 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

उसने मिट्टी को छुआ भर था - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीदर्द औरों का हम - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगाये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगालिबास-ए-ज़िंदगी फट जाएगा मैला नहीं होगा— मुनव्वर रानाचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेबढ़ाने पर पतंग आए तो चर्ख़ी खोल दी हम ने— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजआंबेडकर“तुम्हारे दीन मुखों को देखकरकरुणा भरे स्वरों को सुनकर— बी. गोपाल रेड्डी