कसाब होना पड़ेगा हमको कहा गया था - दीपक शर्मा दीप

दीपक शर्मा दीपदीपक शर्मा दीप13 Sept 1989

3 min read · 12.4K reads

कसाब होना पड़ेगा हमको कहा गया था
जवाब होना पड़ेगा हमको कहा गया था

कहा गया था गुनाह करके सज़ा भुगतना
 ख़राब होना पड़ेगा हमको कहा गया था

 मिलेगी वां पर हज़ार चेहरे लगाए दुनिया
 नक़ाब होना पड़ेगा हमको कहा गया था

बराए दीनो-अमानो-अम्नो-बराए ख़िदमत
 चिनाब होना पड़ेगा हमको कहा गया था

 तमाम ख़ारों से बात करने के बाद साहिब
  गुलाब होना पड़ेगा हमको कहा गया था

अकड़ में चलने के बाद ही तो कहीं गिरोगे
  रुआब होना पड़ेगा हमको कहा गया था

तुम्हारी ज़ुर्रत हुई तो कैसे कि दिल लगाया
 हिसाब हो ना पड़ेगा हमको कहा गया था
दीपक शर्मा दीप
About the poet

दीपक शर्मा दीप

View profile & all 102 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like