जब भी ज़िक्रे-ग़म होता है
आँखों में हम-दम होता है
ज़्यादा बहना ठीक नहीं है
पानी, इस से कम होता है
रफ़्ता-रफ़्ता बुझता है दिल
हर दिन ये आलम होता है
तुम मजबूर मैं तनहा अच्छा
किस्सा आज ख़तम* होता है
हम तो ठहरे दीप देहाती
शहरों का मौसम होता है

हल्का- हल्का, गहरा- गहरा, गाढ़ा- गाढ़ा उतरा हैचाँद हथेली पर उतरा तो पारा-पारा उतरा है
था करम आपका मोहल्ले मेंमैं नहीं चल सका मोहल्ले में
आ रही बे- हिसाब की ख़ुशबूमेरे साहिब- जनाब की ख़ुशबू
आपका मामला नहीं छूटाओ हमारा गला नहीं छूटा
रोज़ के रोज़ बरगलाता हैनाम अपना ख़ुदा बताता है