हर घड़ी क्या वही बताना,उफ़ - दीपक शर्मा दीप

दीपक शर्मा दीपदीपक शर्मा दीप13 Sept 1989

3 min read · 12.4K reads


हर घड़ी क्या वही बताना,उफ़
है इधर दिल उधर ज़माना, उफ़

वह गली है अजीब ही सी गली
उस गली में कभी न जाना, उफ़

उम्र भर बस यही हुआ हर रोज़
कुण्डियां खोलना-चढ़ाना, उफ़

बस यही हो रहाहै सच को झूठ
झूठ को अब ख़ुदा बताना, उफ़

कुछ हुआ क्या जुनून से हासिल
मिल गया आपको ख़ज़ाना! उफ़..

बात की बात कुछ नहीं फिर भी
बे वजह यों ही तिलमिलाना, उफ़

आप का ज़ख़्म दे के जाना फिर
दम ब दम जाके लौट आना, उफ़

 हर किसी पे लगाए रखना आंख
हर कहीं पे ही दिल झुकाना, उफ़

बात करने का मन न हो तो दीप
यकबयक काम का बहाना, उफ़
दीपक शर्मा दीप
About the poet

दीपक शर्मा दीप

View profile & all 102 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like