हमारी जान! तुम ऐसा करोगी - दीपक शर्मा दीप

दीपक शर्मा दीपदीपक शर्मा दीप13 Sept 1989

3 min read · 12.4K reads

हमारी जान! तुम ऐसा करोगी
हमारी जान का, सौदा करोगी?

तभी ये दिल तुम्हें देंगे बताओ!
ज़रा-सी बात पर रूठा करोगी?

चलो तकिया तुम्हारे ही सिरहाने
वगरना रात-भर झगड़ा करोगी।

हमें बदमाश कह कर मार दोगी,
कहेंगे हम अगर बोसा करोगी?

अजी हम जानते हैं के मिरी जां!
करोगी जो, बहुत अच्छा करोगी

निगाहों से निगाहों को पकड़कर
लबों से हाय उफ़्फ़ तौबा करोगी

अरे शरमा रही हो क्यों कहो भी!
नहाकर हाय क्या पहना करोगी?
दीपक शर्मा दीप
About the poet

दीपक शर्मा दीप

View profile & all 102 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like