गुज़र गये वो साल फलाने - दीपक शर्मा दीप

दीपक शर्मा दीपदीपक शर्मा दीप13 Sept 1989

4 min read · 12.4K reads

गुज़र गये वो साल फलाने
जब थे माला माल फलाने

अभी कहां के राजा-रूजा
अब तो हैं कंगाल फलाने

दिल गोया है विक्रम जैसा
है दुनिया बेताल फलाने

सस्ता है बस ख़ून यहां पर
मँहगी सब्जी-दाल फलाने!

एक तो कांटे हर सू यां-वां
उस पर इतने जाल फलाने

कौन बाप है इन मारों का?
किस के हैं ये लाल फलाने!

उन को क्या मालूम ग़रीबी
उनके घर टकसाल फलाने

बतला दूँगा वरना सच-सच
मत पूछो तुम हाल फलाने !

क्या है कोई बात भला क्यों
छोड़ दिया ननिहाल फलाने?

ऊबड़-खाबड़ दिल वालों के
चिकने-चिकने गाल फलाने

वही गुज़िश्ता-साल हुआ जो
वही हुआ इस साल,फलाने!
दीपक शर्मा दीप
About the poet

दीपक शर्मा दीप

View profile & all 102 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like